Breaking News

बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके

earthquackदिनांक 24.08.2016 को करीब 4.10 बजे पटना, खगड़िया बेगूसराय, झारखण्ड समेत पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिचर स्केल पर इसे 6.8 बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र म्यांमार, बर्मा है।

खबर के मुताबिक उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार शाम चार बजकर 10 मिनट के आसपास ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और ओड़िशा में महसूस किये गए।

शुरुआती सूचना के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची और असम के गुवाहटी और कोलकाता समेत कई जगह एक साथ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र म्यांमार था।

अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटकों की खबर है।

बताया जाता है कि पटना समेत दरभंगा भागलपुर, कटिहार, अररिया समेत कई जगहों पर झटके महसूस किए गए। कोलकाता में मेट्रो की सेवा को रोक दिया गया है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …