Breaking News

उ.प्र :: रक्षाबंधन पर योगी का तोहफा, बहनें कर सकेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को एक अहम घोषणा की कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को रोडवेज की साढ़े 12 हजार बसों में यात्रा करने की मुफ्त सुविधा मिलेगी। महिलाओं को यह सुविधा 6 अगस्त की रात 12 बजे से मिलनी शुरू होगी जो 7 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश की आठ लाख महिलाओं को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम और परिवहन विभाग की कई सेवाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने `एएनएस ` को बताया कि औसतन 15 लाख यात्री रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। आमदिनों में इनमें से एक तिहाई 5 लाख महिलाएं यात्रा करती हैं। चूंकि रक्षाबंधन का मौका है, ऐसे में करीब आठ लाख महिलाओं के रोडवेज की बसों में सफर का अनुमान लगाया गया है। इससे बसों के लोड फैक्टर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा दिए जाने से महिलाओं द्वारा बड़ी तादाद में रोडवेज बसों में सफर करने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। इनमें महिलाओं के लिए स्पेशल बसों को चलाने की योजना तैयार की जा रही है।

लखनऊ की सिटी बसों में बहने करेंगी मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक ए.रहमान ने भी रक्षाबंधन के मौके पर लखनऊ की 220 सिटी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की जानकारी दी है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …