Breaking News

पंजाब :: 9 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, गुप्त सूचना मिलने पर थाना 4 की पुलिस ने की छापेमारी

जालन्धर (अमन/जतिन शम्मी) : शुक्रवार को थाना 4 के प्रभारी बलबीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि थाना 4 की पुलिस पार्टी नकोदर चौक में मौजूद थी जहाँ पुलिस को जानकारी मिली कि हरबंस लाल वासी अबदपुरा जो कि शराब बेचने का धन्धा करता है ।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना 4 की पुलिस ने हरबंस लाल के घर अबदपुरा में रेड की और उसके घर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। हरबंस इस पकड़ी गई शराब के बारे में कोई भी परमिट पेश नही कर पाया जिसे देखते हुए थाना 4 के प्रभारी ने पकड़े गए हरबंस लाल के खिलाफ धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार हरबंस लाल से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …