Breaking News

एक बार फिर लावालौंग में बिगड़ने से बचा सांप्रदायिक सौहार्द !

चतरा/लावालौंग (रांची ब्यूरो) : जिले के अति उग्रवाद प्रभावित लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निंदनिय कार्य कर ईद के पर्व पर एक बार फिर दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ने का असफल प्रयाश किया। ज्ञात हो कि लावालौंग देवी मंडप के बरामदे में प्रतिबंधित पशु का हड्डी, सिंग व खुर बुधवार की शाम किसी ने रख दिया था। सुबह मंडप में पूजा करने गए कुछ लोगों के द्वारा बरामदे में हड्डी वगैरह देखा तो इसकी जानकारी गांव के माननीय लोगों को दी गई। तत्काल सभी मंडप पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए और ईद पर्व को देखते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिर काफी संख्या में दोनों समुदायों के लोग मंडप परिसर में पहुंच गये। वहीं जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक गणेश गंझू भी देवी मंडप पहुंचकर आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर शांत करा आपसी भाईचारे को बिगड़ने नहीं देने की अपील की व मौके पर हीं ईद की बधाई भी दी।

दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों द्वारा मौके पर निर्णय लिया गया कि अभी शांति पूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाया जाए। एक दो दिन के अंदर दोनों समुदायों के लोग बैठकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवी तत्व की पहचान कर समाज के सामने लाकर उसे दंडित करेंगे। आपसी सौहार्द बनाए रखने में आदित्य प्रसाद केशरी, सत्यनारायण प्रजापति, गोबिंद ठाकुर, मो. हसीब, मो. एजाजुल, मो. मुजीब अािद ने भी अहम भूमिका निभाई।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …