जालंधर (गगनदीप सिप्पी) : बुधवार को एक विशेष प्रेस वार्ता में डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ 2 के इंस्पेक्टर विमलकांत अगवकहि में एसआई अश्वनी कुमार ने अपने साथी कर्मचारियों सहित गश्त के दौरान सेंट्रल टाउन से कुख्यात गिरोह के दो गैंगस्टर पुनीत कुमार उर्फ पुनीत पंडित और राजिन्दर कुमार उर्फ लिल्ली जोकि जालंधर के रहने वाले है को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।दोनो गैंगस्टरों के पास से एक देसी पिस्टल 315 बोर, तीन जिंदा राउंड 315 बोर के बरामद हुए है।डीसीपी गुरमीत सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर पुनीत कुमार पर पहले से अलग अलग धाराओ दस मामले दर्ज है,पुनीत दो मामलो में भगोड़ा भी है। इन दोनों गैंगस्टरों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला थाना 4 में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गये गैंगस्टरों से आगे की पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !