Breaking News

रोजगार :: अब घर में खोलें डाकखाना, डाक विभाग देगा फ्रेंचाइची

डेस्क : डाक विभाग अपनी फ्रेंचाइची स्कीम के तहत आपको घर में डाकखाना खोलने की सहूलियत दे रहा है. फ्रेंचाइजी स्कीम में आप उन सेवाओं को दे सकते हैं, जो कि डाकखाने में काउंटर के जरिए ग्राहकों को दी जाती हैं.

कैसे लें फ्रेंचाइजी
अगर आप आठवीं पास हैं और आपकी उम्र कम से कम 18 साल है तो आप अपने घर में डाकखाना खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी लेने के लिए डाक विभाग की तरफ से तय किए गए प्रोफॉर्मा (संलग्नक 1) में डिवीजनल हेड के नाम आवेदन करना होता है. डिवीजनल हेड एसडीआई की रिपोर्ट के आधार पर फ्रेंचाइजी का सेलेक्शन करते हैं. इसमें कंप्यूटर की सुविधा मुहैया कराने वालों और पोस्टल पेंशनर्स को प्राथमिकता दी जाती है. फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है.

कोई भी दुकानदार और दूसरी तरह का कारोबार करने वाला व्यक्ति भी फ्रेंचाइजी लेकर अपने व्यवसाय के साथ-साथ डाक का काम भी कर सकता है. फ्रेंचाइची लेने के लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट भी करना होता है. सिक्योरिटी डिपॉजिट NSC के रूप में होता है. न्यूनतम सिक्योरिटी जमा 5,000 रुपये होगा. आपके रोजाना के औसतन कारोबार के आधार पर सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ाया जाएगा.

दे सकते हैं ये सेवाएं
आप मनी ऑर्डर, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा स्टांप, स्टेशनरी की सेल, ई-पोस्ट की बुकिंग भी कर सकते हैं. आपको रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट की बल्क बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी. आप डाक विभाग की बिल, टैक्स, फाइन कलेक्शन और पेमेंट सर्विसेज भी उपलब्ध करा सकते हैं. इन सभी सर्विसेज से आपको कमाई होगी. हालांकि, आप 100 रुपये से कम के मनी ऑर्डर बुक नहीं कर सकते हैं.

कितनी होगी कमाई
आपको प्रत्येक रजिस्टर्ड आर्टिकल पर 3 रुपये, स्पीड पोस्ट की बुकिंग पर 5 रुपये मिलेंगे. वहीं, 100-200 रुपये के मनी ऑर्डर पर 3.50 रुपये और 200 से अधिक के मनी ऑर्डर पर 5 रुपये मिलेंगे. 1000 आर्टिकल से ज्यादा की रजिस्ट्री पर 20 फीसदी, पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी पर कुल बिक्री का 5 फीसदी और रिटेल सर्विसेज, रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस पर 40 फीसदी का कमीशन मिलेगा.

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *