Breaking News

बिहार :: सेल्फी ने ले ली जान, पैर फिसलने से तेज धारा में बहा छात्र

दरभंगा : बाढ़ में सेल्फी लेने से एक युवक की जान चली गई। सेल्फी लेने के चक्कर में वो युवक नदी की तेज धारा में बह गया। देर शाम तक एनडीआरएफ टीम शव की खोज में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के पेशकार पवन कुमार मिश्र का पुत्र अक्षय कुमार मिश्र नदी के पुल पर सेल्फी ले रहा था तभी संतुलन बिगड़ने से अक्षय का पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया। 18 वर्ष का अक्षय अपने घर से साइकिल लेकर कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन, वह कोचिंग नहीं जाकर बाढ़ का पानी देखने ओझौल गांव पहुंच गया। पानी की तेज धारा के साथ उसने सेल्फी लेने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलने पर अक्षय के पिता घटना स्थल पहुंचकर अपने पुत्र की साइकिल की पहचान की। इसके बाद वे दहाड़ मारकर रोने लगे।

शव बरामदगी के लिए एनडीआरफ टीम को सूचना दी गई। इसके बाद देर शाम तक टीम ने शव को खंगालने का काम किया। लेकिन, कहीं भी शव नहीं मिल पाया। शव नहीं मिलने पर लोग आक्रोशित होकर दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया।

हालांकि, बीडीओ अविनाश कुमार व सीओ भुवनेश्वर झा ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की। इसके बाद जाकर लोग जाम हटाने को तैयार हुए।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *