Breaking News

उ.प्र. ::  दिल्ली में बैठा युवराज, लखनऊ में बैठा शहजादा स्वच्छता को नहीं समझेंगे – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘दिल्ली में बैठे युवराज’’ को गोरखपुर को ‘‘एक पिकनिक स्पॉट’’ बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 71 बच्चों की मौत के बाद प्राणघातक इंसेफेलाइटिस से निपटने के लिए जिले में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्वच्छता के महत्व को लखनऊ में बैठा कोई शहजादा, दिल्ली में बैठा कोई युवराज नहीं समझ पायेगा। वे यहां इसे पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए आएंगे, हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते।’’ उन्होंने गांधी पर निशाना साधते हुए यह बात कही। गांधी का आज बीआरडी अस्पताल जाने और वहां मरे बच्चों के परिजन से मिलने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने यहां ‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान’ का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को चुनौती देगा तो वे अपनी जागरूकता के जरिए ऐसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए खुद आगे आएंगे।

योगी ने उम्मीद जताई कि इंसेफेलाइटिस पर काबू पाने में यह अभियान सार्थक साबित होगा। उन्होंने पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकारों ने अपने लाभ के लिए आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा।

उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस से निजात पाने के लिए उपचार से ज्यादा बचाव का महत्व है इसलिये स्वच्छता और शुद्ध पानी आवश्यक है क्योंकि इस बीमारी की दो ही वजह हैं। पहली यह गन्दगी के कारण यानी मच्छर से होती है और दूसरी प्रदूषित पेयजल से, जिसका कारण खुले में शौच है।

पांच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद रहे मुख्यमंत्री इंसेफेलाइटिस और बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *