Breaking News

मन की बात :: डेरा हिंसा पर बोले पीएम- कानून के तहत दोषियों को मिलेगी सजा

 डेस्क : हरियाणा समेत कुछ राज्यों में हुई हिंसा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि कानून हाथ में लेने वाले और हिंसा की राह पर चलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत दोषियों को सजा मिलेगी । आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एक तरफ देश उत्सवों में डूबा हुआ है और दूसरी तरफ से हिन्दुस्तान के किसी कोने से जब हिंसा की खबरें आती हैं तो देश को चिंता होना स्वाभाविक है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा देश बुद्ध और गांधी का देश है, देश की एकता के लिए जी-जान लगा देने वाले सरदार पटेल का देश है । सदियों से हमारे पूर्वजों ने सार्वजनिक जीवन-मूल्यों को, अहिंसा को स्वीकार किया हुआ है।’ गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा समेत कुछ राज्यों में डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, कानून हाथ में लेने वाले और हिंसा की राह पर चलने वालों को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी को कानून के सामने झुकना होगा।’ बता दें कि राम रहीम के फैसले बाद हुई हिंला में मरने वालो की संख्या अब 36 तक पहुंच गई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हैं

मोदी ने कहा, ‘अहिंसा परमो धर्म: हम बचपन से सुनते आएं हैं। मैंने लाल किले से भी कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी।’ पीएम ने कहा, ‘आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया है उसमें हर व्यक्ति को न्याय पाने की हर प्रकार की व्यवस्था है।’

 

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *