Breaking News

बिहार :: भाजपा नेता व पूर्व सांसद साबिर अली का दरभंगा में अभिनंदन

दरभंगा : भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शिशो पंचायत में राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद साबिर अली का अभिनन्दन मुखिया शमसे आलम खां की अध्यक्षता में हुई। साबिर अली ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी देश के 125 करोड़ जनता के विकास के लिए समर्पित हैं । आज देश विदेशों में मोदी जी के कारण भारत का मान सम्मान बढ़ा हैं। भारत आज विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है। काँग्रेस मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा था। लेकिन मोदी जी इन वर्गों के आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए कई योजनाओं को जमीन पर लाने का कार्य किये हैं। आज मोदी जी के स्वच्छता अभियान से स्वच्छ भारत और स्वच्छ समाज का निर्माण हो रहा है।आप अपने समाज और अगल बगल के लोगों के बीच स्वच्छता के सम्बन्ध में जनजागरण अभियान चलायें तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। आप सब भाजपा के साथ जुड़े और मोदी के हाथ को मजबूत करें। 
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा नरेन्द्र मोदी जी के सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार मुक्त शासन है। गर्व की बात है कि साढ़े तीन वर्ष में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। सबका साथ सबका विकास के साथ मोदी जी ने गरीब गुरबा के विकास हेतु जो भी योजनाओ की घोषणा की उसे धरातल पर उतारी गई हैं। भाजपा ने जातिविहीन बिहार बनाने का संकल्प लिया है। आपलोग सहयोग करें और कदम से कदम मिला कर भाजपा के साथ चलें।
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने आये अतिथियों के लिए स्वागत भाषण दिए। आरजू खां,रिजवान खां,चाँद खां,शोएब खां,त्रिभुवन सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *