चतरा (रांची ब्यूरो): ईद पर्व को लेकर 7 जुलाई को जिला मुख्यालय के अलावे सिमरिया, टंडवा, पत्थलगडा, गिद्धौर, हंटरगंज, जोरी, इटखोरी, मयुरहंड व प्रतापपुर आदि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। वहीं ईद को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ऐसे में मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद महा पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टंडवा, सिमरिया, गिद्वौर, पत्थलगडा, इटखोरी, मयुरहंड, हंटरगंज, प्रतापपुर व लावालौंग आदि प्रखंड क्षेत्रो में स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। टंडवा प्रखंड के ग्राम कमता अहले सुन्नत बुरहानुल उलूम मदरसा में इमाम के मौजुदगी में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर उपरोक्त प्रखंडों में कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां मुस्लिम धर्मावलंबियों के अलावे स्थानिय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अन्य लोग भी शामिल होकर एक दुसरे को ईद कि बधाई दी।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !