Breaking News

बिहार :: मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा है विकास : लोजपा

बेगूसराय : बुधवार को पोखरिया स्थित लोजपा जिला कार्यालय में पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के 14 अक्टूबर को मोकामा में शामिल होने की तैयारी की समीक्षा जिला के सभी प्रकोष्ठों, प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला पार्टी पदाधिकारियों के बीच हुई इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अनिल चौधरी, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने का आह्वान किया। नेता द्वय ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रही है और इस विकास की नींव बिहार में पर रही है। मोदी के कार्यों को पूरा देश सराहना कर रहा है। केन्द्र सरकार में शामिल रामविलास पासवान मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव मो. असलम, जिला दलित सेना अध्यक्ष दासो पासवान, जिला महिला सेल अध्यक्ष निशा देवी, जिला प्रवक्ता चंदन शर्मा, जिला व्यवसायी प्रकोष्ट अध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, बाबू खान, जिला महासचिव माला देवी, जिला सचिव शिव कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, जवाहर पासवान आदि मौजूद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *