अरवल/करपी(बिहार व्यूरो) :– भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति अरवल का बैठक शहर तेलपा मंडल के शहर तेलपा कचहरी भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन कुमार ने किया। बैठक का शुभारंभ विजय कुमार संगठन प्रभारी अरवल तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, अश्वथामा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का शुभारंभ करते हुए बिहार प्रदेश कार्य समिति द्वारा लिए गए आगामी कार्यक्रम को अरवल जिला में मजबूती से कार्य का कार्यान्वयन करने का संकल्प लिया गया। अरवल में दुर्गा पूजा और मुहर्रम के पर्व में जो दुखद घटना घटी उस पर दुख व्यक्त किया गया। अरवल की घटना में एक समुदाय के यहाँ पेट्राॅल बम, राॅकेट बम, एसिड, मिची के पाउडर, पत्थर का ढे़र अन्य घातक हथियार प्रशासन द्वारा पकड़े जाने के उपरांत जिले का माहौल को छुपाने के लिए जिला प्रशासन एवं विपक्षीगण ने ऐसा माहौल बनाया है। जिले में आतंकवादी का विस्तार शाही मोहल्ला में हो रहा है। उससे ध्यान भटकाने के लिए अरवल का माहौल बिगाड़ा गया। पीड़हो के रमता कुमारी की निर्मम हत्या का भी चर्चा किया गया और यह तय किया गया कि राज्य सरकार को इस जिला कार्य समिति की बैठक में प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा और अरवल की घटना में निर्दोष लोगों को बचाने के लिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भाजपा संकल्प लेती है। बैठक में जिले में गलत बिजली बिल के खिलाफ अथवा विधवा वृद्धा जो गरीबो के खाते में नही जा रहा है। इसे जल्द ठीक करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाएगा। बैठक का संचालन जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया। वहीं वेंकटेश शर्मा, भारदवाज गिरी, अभय गुप्ता, चंदन कुमार, गुड्डु शर्मा, रामाशीष दास, मनोरमा गुप्ता के अलावे अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजुद थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …