गया/मानपुर(अजय कुमार):-फल्गु नदी के भास्कर घाट पर छठ व्रतियों के जाने वाली मार्ग का अतिक्रमण किये जाने के विरोध मे शुक्रवार को भास्कर क्लब के सदस्यों ने मानपुर सिक्स लेन पुल को जाम कर दिया। क्लब के सदस्य पूर्वी छोर पर साढ़े पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। मानपुर संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजीव कुमार कन्हैया ने भी इनका साथ दिया। इसके कारण आवाजाही बाधित रही। धरना स्थल पर भास्कर क्लब के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। ये अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पांच घंटे के बाद सीओ जितेन्द्र पाण्डेय व मुफस्सिल थाने के एसएचओ के लिखित अश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया। सीओ ने दो दिनों के अंदर छठ व्रतियों के जानेवाले रास्ते को अतिक्रमणमुक्त करने का रास्ता शुरू करने का भरोसा दिलाया है। सीओ सुबह करीब सात बजे ही भास्कर घाट जाने वाले मार्ग को निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों से पूछताछ भी की। पुछताछ के दौरान रास्ता अतिक्रमणकारियों ने पहले सीओ और क्लब के सदस्यों के साथ बहस की। इससे क्लब के सदस्य भड़क गये और सिक्स लेन पुल के पूर्वी छोर पर धरने पर बैठ गये। मानपुर संघर्ष मोर्चा के संयोजक ने सीओ के चेतावनी दी कि अगर 16 अक्टूबर के पहले इसका निष्पादन नहीं किया गया, तो सीएम के गया आगमन के दौरान विरोध जताया जायेगा। राज गौतम, मिथिलेश सिंह,अजय सिंह, मनीष कुमार सिंह, गौरव पाण्डेय आदि कई लोग मौजूद थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …