Breaking News

बिहार :: व्यापर मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

अरवल/करपी प्रतिनिधि:- व्यापार मंडल के चुनाव के मात्र एक हीं दिन शेष बच गए है। प्रत्याशी अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। पूर्व तक तो किंजर निवासी नागेश्वर सिंह का कब्जा रहता। लेकिन उनके आकश्मिक निधन हो जाने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। क्योंकि पूर्व तक लोग नागेशर सिंह की जीत सुनिश्चित मानते थे। केवल चुनाव का कोरम पुरा होना हीं शेष रह जाता था। इस बार तीन लोग मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिसमें दो लोग उदय एवं रामप्रवेश सिंह किंजर का ही है तो एक प्रत्याशी व रोहाई पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार 19 पैक्स अध्यक्षों में 18 पैक्स अध्यक्ष का समर्थन प्राप्त कर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार 19 पैक्स अध्यक्ष समेत कुल 500 इसके मतदाता है। जिनमें लगभग 200 मतदाता स्वर्ग सिधार गए है तो कुछ मतदाता शहरों में रहते है। जो इतने वृद्ध हो गए जो चलने में असमर्थ हो गए है। सबसे ज्यादा मतदाता किंजर क्षेत्र के हीं है। इस प्रकार संभावना व्यक्त की जा रही है कि 200 के आसपास मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। विदित हो कि पूर्व मंे जो इसके आल लोग मतदाता थे वही है। अब नए नियम के अनुसार जो मतदाता है वही रहेंगे। आम लोग मतदाता नहीं बन सकते। केवल पैक्स अध्यक्ष हीं इसके मतदाता हो सकते है।

Check Also

अभी-अभी :: मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल, मंच पर मनोज तिवारी ने किया स्वागत

  डेस्क। बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने …

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *