Breaking News

बिहार :: शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार के लिए संघर्ष तेज करना होगा:- महानंद

मनोज कुमार

अरवल कार्यालय :- भाकपा माले का बेलसार पंचायत का लोकल कन्वेंशन कृष्णा रजवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जबकि कन्वेंशन का उद्घाटन माले के राज्य समिति सदस्य एवं कलेर प्रखंड सचिव काॅ0 जितेन्द्र यादव ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव काॅ0 महानंद ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केन्द्र एवं राज्य सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर कोई एजेंडा नहीं है। सरकार बाल विवाह व दहेज उन्मूलन जैसी समस्या का झूनझूना बजा रही है। जब कि बिना जन जागरण के ये संभव नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेवारी को भूला कर समाज सुधारने में लगी है। शिक्षा चैपट है लेकिन भाजपा का एजेंडा हिन्दुत्व लागू करना चाह रही है। इसके तहत सरकारी मुहीम चल रहा है। गरीब दलित शिक्षा से वंचित हो रहे है। अभी तक बिना किताब के छात्र छः महीने से ज्यादा गुजार चुके है। प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक का हाल खराब है। वहीं गरीबो को संप्रदायिकता का पाठ पढ़ाने में सरकार लगी हुई है। सरकारी अस्पताल केवल रेफर करने के लिए हीं बना है। देश में जनता के सवाल को हासिय पर ढकेल दिया गया है। तमाम मिडीया के संप्रदायिकता पर बहस कर रही है। गरीब, किसान, मजदुर, छात्रों एवं महिलाओं का ज्वलंत सवाल का कोई बहस का मुद्दा नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हालत कठपुतली की तरह हो गई है। प्रधानमंत्री पटना विश्वविद्यालय में आए और मुख्यमंत्री के लिए विश्वविद्यालय सुधार का प्रस्ताव को ठुकरा दिया। डबल पहिया से विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री की स्थिति आज दैनीय है। वहीं पार्टी के सदस्यों से महाधिवेशन सफल बनाने के लिए अभी से इस कार्य को प्रारंभ करने के लिए आहवान किया। वहीं जितेन्द्र यादव ने कहा कि जल, जमीन, शिक्षा व रोजगार के लिए संघर्ष करना है। 15 सदस्यों ने अपने-अपने शाखा के प्रगति रिपोर्ट पेश किए। सम्मेलन को उमेश पासवान, त्यागी जी तथा सुरेन्द्र प्रसाद ने भी संबोधित किया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *