मधुबनी/बेनीपट्टी/कन्हैया: अनुमंडल के साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव के लोग सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेष कर रहे है। गांव के हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग इस बार आपस में मिलकर चहल्लुम के मौका पर ताजिया का आयोजन गांव में करने जा रहे है। चहल्लुम को लेकर राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दोनों समुदाय के लोगों ने बैठक कर भव्य रुप से ताजिया बनाने का निर्णय लिया है। चहल्लुम में होने वाले खर्च को दोनों समुदाय के लोग करेंगे। बैठक में लिए गये निर्णय के बाद दोनों समुदाय चहल्लुम के खर्च जुटाने में लग गये है। बताया जा रहा है कि रैमा गांव के मरनी खातुन पुत्र की कामना को लेकर ताजिया जलसा का आयोजन करने का प्रण किया था। मरनी खातुन के पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद कुछ ही समय के बाद मरनी खातुन का इंतकाल हो गया। उधर उसके पति मो.मुफतेज नदाफ पत्नी के प्रण को पूरा करने में आर्थिक कारणों से असमर्थ था। जिसकी जानकारी होते ही गांव के दोनों समुदाय के लोगों ने बैठक कर गंाव में भव्य तौर-तरीके से ताजिया का आयोजन करने की बात कहीं। बैठक करने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि ताजिया हर हाल में गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की जायेगी। ये गांव की आन बान शान की बात है। बैठक में नुर मोहम्मद, मनक यादव, मो. हबीब, रामविलास ठाकुर, मो. मुन्ना, राजेष साह, मो. साबीर, सत्यदेव यादव, मो. अब्बास, उमेष यादव, नवीन यादव,मो. सिराजुल, निरंजन पासवान, सुनील यादव, भोगेन्द्र यादव सहित कई लोग शामिल थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …