मधुबनी/हरलाखी -अब्दुल माजीद:- हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता प्रेमी युगल को मधुबनी पुलिस ने काली मंदिर परिसर से शादी करते गिरफ्तार कर लिया। लड़की को घर से भगाकर लड़का उससे मंदिर में शादी करने की योजना बना रहा था। दरअसल हरलाखी थाना में सोमवार को नाबालिग लड़की की मां के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसकी तहकीकात करते हुए मधुबनी थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत छात्र दशवीं वर्ग में पढ़ती है वहीं लड़का बारहवीं का छात्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहृत लड़की की मां के द्वारा 16 अक्टूबर के दोपहर को थाना में लिखित आवेदन देकर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराई गई थी। जिसके अनुसार बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना गांव निवासी रीतिक कुमार साह सहित पांच लोगों पर लड़की को बेचने के नियत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बरामद अपहृता का मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में 164 का भी बयान दिलवाया। जिसमें अपहृता ने अपनी मर्जी से लड़के के साथ आने की बात कही। जिसकी जानकारी मधुबनी थाना प्रभारी अरुण राय ने दी।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …