करपी प्रतिनिधि : किंजर व्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को करपी प्रखंड कार्यालय में संपन्न हो गया। इस चुनाव में रोहाई के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार ने 52 वोट से जीत दर्ज कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। दुसरे स्थान पर राम प्रवेश सिंह रहे। जिन्हें 86 मत मिले तथा उदय कुमार को 14 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित किया गया। जीत के साथ हीं सुबोध के खेमे में खुशियों का लहर दौड़ पड़ा। जीत का जश्न मनाया जाने लगा बड़ी संख्या में समर्थको ने सुबोध कुमार को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके पूर्व चुनाव को लेकर सुबह से हीं करपी प्रखंड मुख्यालय में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिला। इस चुनाव में नए वोटरों का निबंधन नहीं हो पाया है। नतीजतन काफी कम लोग हीं मतदान में शामिल हुए व सभी पैक्स अध्यक्ष ने मतदान में भाग लिया। इनके जीत पर जदयू जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, अईयारा पैक्स अध्यक्ष सत्यप्रकाश, केयाल पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, चौहर पैक्स अध्यक्ष गणेश चंद्रवंशी समेत सभी पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुभाष शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, शारदा सिंह, रौशन पटेल, शेरपुर पैक्स अध्यक्ष उदय शर्मा समेत अन्य लोगो ने बधाई दिया है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …