Breaking News

बिहार :: 23 वर्षों से अतरौली में हो रही मां काली की पूजा

मधुबनी/बेनीपट्टी/आकिल हुसैन संवाददाता : बेनीपट्टी के अतरौली गांव में काली पूजनोत्सव को लेकर बुद्धवार को कन्याओं ने पवित्र नदी से जल भरकर कलष शोभा यात्रा निकाली। कलष यात्रा के दौरान पंडितों के द्वारा लगातार वैदिक मंत्रोच्चार किया जा रहा था। पूजा कमेटी के सदस्य शांतिपूर्ण कलष यात्रा संपन्न कराने में जुटे हुए थे। बता दें कि परकौली पंचायत के अतरौली गांव में विगत 23 वर्षों से मां काली की पूजा की जा रही है। वर्षों पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से मां काली की मंदिर का निर्माण भी कराया गया। जहां हर वर्ष भव्य रुप से काली की पूजा जाती है। पूजा से पूर्व गांव के कन्याओं के द्वारा कलष शोभा यात्रा निकालने का रिवाज रहा है।जिस रिवाज को आज भी निभाया जाता है। कलष यात्रा में करीब 501 कन्याओं ने भाग लिया। कलष शोभा यात्रा मंदिर परिसर में डिहवार व ब्रह्मस्थान तक गयी। इस बीच धार्मिंक गीत व वैदिक मंत्रोच्चार किया जा रहा था। पूजा कमेटी के भवेष ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, हरिषचन्द्र ठाकुर, उग्रनाथ झा, जयप्रकाष ठाकुर ,अजित ठाकुर, भवेन्द्र ठाकुर, देवकांत मिश्रा, रामाकांत झा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आस्था पूर्ण करने के लिए 1995 में मंदिर का निर्माण कराकर मूर्ति स्थापित की गयी।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *