Breaking News

बिहार :: नवंबर क्रांति के सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर निकाली गई जुलूस

अरवल/कुर्था (मनोज कुमार) :– नवंबर क्रांति के सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर एसयूसीआईसी के कार्यकर्ताओं ने कुर्था में जुलूस एवं सभा की। उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुर्था में अपने झंडे बैनर के साथ जुलूस निकाला तथा शहीद श्याम बिहार बेनीपुरी स्मारक में सभा की। सभा को बिहार राज्य सचिव अरूण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर क्रांति का अपना महत्व है। मजदुरों के लिए क्रांति शांति अपना महत्व है। मजदुरों के लिए यह क्रांति शोषण से मुक्ति की क्रांति थी। जिसमें बहुत हद तक अमीरी गरीबी की खाई को कम किया गया तथा गरीबों को एक नई दिशा मिली। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के अरवल जिला संयोजक रूपेश कुमार ने कहा कि इस क्रांति ने असंभव समझी जाने वाली की समस्या का भी समाधान कर दिया था। उक्त नेताओं के अलावा महेन्द्र कुमार, दीपक कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *