एकंगरसराय। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव मे शनिवार को सरकारी स्तर से बन रही नाली को लेकर दो गुटों के बीच हुई विवाद में चली गोली जिसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। बताया जाता है कि गोलीबारी के बाद सभी घायलों को ईलाज के लिए एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहाँ 28 वर्षीये धीरज कुमार उर्फ पिंटू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही अरुण शर्मा, नीरज कुमार, चंदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेष ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। तेल्हाड़ा पुलिस ने मृतक धीरज उर्फ पिंटू का शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में घायल पीड़ित दौलतपुर गाँव निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि शनिवार को सरकारी स्तर से मेरे घर के समीप नाली बन रहा था कि गाँव के ही सुधीर उर्फ बब्लू, नन्हकू सिंह, रामाश्रय सिंह, सुबैय सिंह अपने कई समर्थकों के साथ मेरे घर के समीप आकर विवाद करने लगा, जिसका विरोध करने पर वे सभी लोग घर पर चढ़कर गोली चला दिया। जिसमे गोली लगने से मेरे पुत्र धीरज उर्फ पिंटू की मौत हो गयी और मैं एवं नीरज कुमार, चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद सभी अभियुक्तगण घर छोड़कर फरार हो गया। तेल्हाड़ा पुलिस ने इस घटना को गंभीरतापूर्वक लेते त्वरित करवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …