बाराचट्टी (गया)। मोहनपुर प्रखंड के डंगरा बाजार को प्रखंड का दर्जा दिये जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गयीं हैं। इसके लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जन आंदोलन चलाने की राजनीति बनायी जा रही हैं। आज प्रखंड के डंगरा स्थित सदरूद्धिन उच्च विद्यालय के प्रागंण मे समाजसेवी रामवृक्ष प्रसाद की अध्यक्षता मे बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक मे संबंधित पंचायत के मुखिया , पंचायत समिति सदस्य, व अन्य वुद्धिजीवी गण उपस्थित रहे। इनमें उमेश पासवान, कमलेश सिंह (मुखिया), विश्वनाथ सिंह, संजय कुमार (पंचायत समिति सदस्य) के अलावे रामदेव प्रसाद, तवरेज आलम, मो0 नेसार (अधिवक्ता), सीताराम केशरी, एवं राजेंद्र गुप्ता प्रमुख लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रखंड के बगुला , गोपालकेडा, सिंदुआर, बुमुआर, धरहरा, खरडीह, लाडू एवं डेमा पंचायत को मिलाकर डंगरा प्रखंड बनाने के लिए रणनीति बनायी गयीं हैं।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …