Breaking News

बिहार :: मांगों को लेकर 6 नवंबर को किया जायेगा धरना प्रदर्शन

बिहारशरीफ। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं सम्मेलन रविवार को सदर अस्पताल परिसर मे अवस्थित बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय मे आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बृजनन्दन प्रसाद ने किया। संघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने बताया कि यह संघर्षशील और अनुशासित संगठन है। कार्यकर्ता सम्मेलन मे संघ के पदधारकों की समस्या और समाधान, स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या और समाधान, सांगठनिक स्थिति तथा प्रखंड स्तर तक संघ व संघर्ष समिति को सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। उन्होने बताया कि आगामी 6 नवम्बर को महिला उप समिति के बैनर तले पूरे बिहार मे सिविल सर्जन के समक्ष 13 सूत्री मांग पत्र के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 30 नवम्बर को सभी नियमित संविदा, ठेकाकर्मी, भैक्सिन कुरियर, ममता एवं आशा कार्यकर्ताओं का संयुक्त प्रदर्शन सीएम नीतीश कुमार के समक्ष किया जायेगा। इस दौरान अरबिन्द कुमार, नदीम, राजेश कुमार सिंह, विद्यावती सिन्हा, प्रेमलता कुमारी, प्रहलाद शर्मा, उषा कुमारी, रंजीत पासवान, कौशलेन्द्र कुमार, सच्चिदानन्द पांडे, सुबोध कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *