Breaking News

जालंधर:: ख़राब सड़को को लेकर दुकानदारो का रोष प्रदर्शन।

IMG-20160906-WA0023

 

 

 

 

 

 

जालंधर(ब्यूरो): मिट्ठापुर रोड की टूटी सड़कों से गुस्साए गोल मार्किट के दुकानदार मंगलवार सुबह सड़कों पर उतर आए। शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन गोल मार्केट के प्रधान गुरनाम सिंह बाजवा ने बताया कि 4 महीने पहले विधायक परगट सिंह ने सड़कों का उद्घाटन किया था लेकिन आज तक सड़कें नहीं बनी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कें नहीं बनी तो सारे दुकानदार लगातार धरने प्रदर्शन करेंगे और मेयर सुनील ज्योति का घेराव करेंगे। दुकानदारों के धरने में इलाके के पार्षद बलराज ठाकुर, कांग्रेसी नेता जगबीर बराड और मनोज अरोड़ा भी शामिल हो गए। उन्होंने भी नगर निगम से सड़कें बनाने की अपील की। इस मौके पर आसपास के बाजारों के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …