Breaking News

बिहार :: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

बखरी (बेगूसराय)/संवाददाता : बखरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या सात में एक छात्रा ने घरेलू विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि अशोक साह की 17 वर्षीया पुत्री एमबीडीआई रामपुर बखरी में 12वीं की छात्रा छोटू कुमारी को सोमवार के दिन परिजनों ने किसी कारण डांट फटकार लगायी जिसके बाद छात्रा ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर झुलती छोटू कुमारी की शव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी। इस संबंध में कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *