Breaking News

बिहार :: शराब कारोबारी को दस साल की सजा

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम ने शराब कारोबार के आरोपी को दस साल की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाया। मालूम हो कि सोहसराय थाना पुलिस द्वारा विगत 15 मई 2017 को 700 एमएल का 7 बोतल विदेशी शराब एवं 200 एमएल का 240 पाउच के साथ अशोक चौधरी को गिरफतार किया गया। इस मामले में सोहसराय थाना में एक कांड़ 83/17 दर्ज किया गया था। इस मामले में स्पेशल पीपी सुशील कुमार एवं उत्पाद अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह द्वारा की गयी सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोषी पाते हुये दस साल की सजा एवं एक लाख का जुर्माना लगाया। वहीं जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 साल अतिरिक्त सजा सुनायी।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *