मधुबनी : जिले के लदनियां थाना क्षेत्र की मोहनपुर ;गिधवास पंण्द्ध गांव के स्कूल के पीछे एक आम पेड़ की डाली से फंदे से झूलते हुए एक अधेड़ की लाश को मंगलवार सुबह लोगों ने देखी। इसकी पहचान कविलासा गांव के रामवृक्ष यादव 50 के रूप में की गई है। ग्रामीणों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारने के बाद लोगों से सघन पूछताछ की। मृतक के दोनों हाथ बंधे रहने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों के अनुसार हत्यारों ने गला दबाकर इसकी हत्या करने के बाद लाश को पेड़ से लटका दिया होए ऐसा मृतक के दोनों बंधे हाथ को देखकर कहा जा रहा हैएक्योंकि फंदे के सहारे झूलने वालों के हाथ खुले होते हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …