Breaking News

बिहार :: नन्हे मुन्ने बच्चो ने मनाया बाल दिवस ।

गया : नगर प्रखंड के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल मे आज आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वी जयन्ती बाल दिवस के रुप मे बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।इस मौके सबसे पहले पंडित नेहरू के चित्र पर स्कूल के बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाओं ने माल्यापर्ण किया।फिर केक काटा गया।इस मोंके पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते बतया की किस देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। फिर 1947 मैं देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने।पंडित नेहरू के बारे स्कूल प्राचार्या सरिता कुमारी ने बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इस लिए बच्चे उनको चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।इस लिए आज भी उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मे मानते है।पंडित नेहरू एक बहुत लेखक भी थे।आजादी के समय अंग्रेजी सरकार द्वारा जेल भेजने के बाद जेल मे रहते हुए उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक पुस्तक लिखी।उन्होंने गिम्पसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी ,लेटर्स ऑफ फादर आदि कई पुस्तकें लिखी। उनकी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर टीवी शिरियल का निर्माण हुआ।कार्यक्रम के समापन पर के बीच टॉफी बिस्कुट ओ गिफ्ट बांटा गया। कार्यक्रम मे बच्चों के साथ स्कूल शिक्षिका अंकिता कुमारी, मधु कुमारी, रितिमा सिन्हा, प्रीति कुमारी, नीशा कुमारी व शिक्षिक अमित कुमार ने बढ़ चढ़ भाग लिए।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *