रघुवीर झा, बेगूसराय : किसान की खुशहाली के बिना देश खुशहाल हो नहीं सकता। भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्रीय सरकार किसानों की आय दुगुणी करने के कृत संकल्पित है। किसानों की समस्या के निराकरण के लिए नरेन्द्र मोदी स्वयं चिंतन मनन कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में 30 प्रतिशत फसल की क्षति पर भी बीमा तय है। उपर्युक्त बातों को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए 60 वर्षों से देश का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जिसने सभी खेतों पानी भी नहीं पहुंचा सकी। मौके पर ललन प्रसाद सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र मेहता, कृष्ण मोहन पप्पू, विरेन्द्र झा, कुंदन भारती, प्रदीप पाठक, सीताराम सिंह, राजीव वर्मा, अमिय रंजन पोद्दार, फुलेना राय, रामरतन वर्मा, कौशल किशोर सिंह, निरंजन सिंह, विजय प्रकाश उर्फ पप्पू, सुरेन्द्र यादव, विनोद कुमार सिंह, पंकज कुमार शर्मा, धर्मवीर कुमार, विपिन कुमार महतो, ललन सिंह, दीपक, महेश्वर राम, सुनील कुमार सिंह आदि थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …