शशिभूषण भारद्वाज,तेघड़ा (बेगूसराय) : पटना उच्च न्यायालय द्वारा हर घर नल जल एवं गली नाली पक्की करण योजना में वित्तीय अधिकार के संबंध में वार्ड सदस्यों के पक्ष में फैसला सुनाये जाने पर तेघड़ा प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने खुशी का इजहार किया है। बतातें चलें कि बिहार सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों को वित्तीय अधिकार देने के खिलाफ मुखिया संघ की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया था जिस पर सुनवाई करते हुये न्यायालय ने सरकार के फैसले को सही ठहराया। वार्ड सदस्यों के पक्ष में फैसले का स्वागत करते बुधवार को तेघड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में दर्जनों वार्ड सदस्यों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को मुबारकवाद दिया। संघ के उपाध्यक्ष गिरीश कुमार राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जल नल नली गली योजनाओं को वार्ड सदस्यों के द्वारा कराये जाने की घोषणा की गयी थी लेकिन इस फैसले के विरोध में मुखिया संघ के द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी थी। लेकिन उच्चय न्यायालय ने वार्ड सदस्यों के पक्ष में फैसला सुनाया है। वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उच्च न्यायालय के प्रति आभार प्रकट किया है। मौके पर वार्ड सदस्य विनोद कुमार राम, शमशाद आलम, ब्रह्णदेव शर्मा, गिरीश कुमार, कन्हैया कुमार अजय कुमार सिंह, विक्रम झा, शोभा देवी आदि वार्ड सदस्य शामिल हुए।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …