नावकोठी (बेगूसराय)/संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र में सोयाबीन की अच्छी उपज नहीं होने से किसानों में काफी निराशा है। क्षेत्र के महेशवाड़ा, पहसारा, वृन्दावन, टेकनपुरा, कमलपुर, छतौना, नावकोठी, चक्का, रजाकपुर, डुमरिया ररिऔना, पीरनगर, गम्हरिया, मजनूपुर, देवरा, गरही, देवपुरा, विष्णुपुर, समसा, करैंटाड़ आदि के किसानों ने इसकी खेती की पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। किसान मृत्युंजय कुमार सिंह, राम नाथ सिंह, हरिनंदन महतो, अरविंद कुमार, शंकर राय, इन्द्र कुमार, सत्य नारायण पाठक, अजय कुमार सिंह, योगेन्द्र महतो आदि ने बताया कि अच्छी उपज की उम्मीद से सोयाबीन की खेती की गई। जुताई, बुआई बीज कीटनाशक निकौनी आदि में लगभग पांच हजार रूपये खर्च आया। उपज मात्र लगभग दो क्लिंटल प्रति एकड़ हुआ। जो लागत मूल्य से भी कम है। किसानों ने राज्य सरकार से इसके मुआवजा की मांग की है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …