नावकोठी (बेगूसराय)/संवाददाता : कृषि में जैविक खाद उपयोग में बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों की बैठक ई किसान भवन नावकोठी में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामविनय सिंह ने की। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति दिन प्रतिदिन कम हो रही है। पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने के उद्देश्य से किसानों को जैविक खाद उपयोग करने की सलाह दी। इस योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत को जैविक ग्राम घोषित किया गया है। इसके तहत न्यूनतम 100 किसानों को जैविक खाद निर्माण करने के लिए चयन करने की योजना है। प्रत्येक किसान 5 यूनिट का निर्माण करने की योजना है। मानक मापदंड के अनुरूप निर्माण करने पर प्रति यूनिट 4000 रूपये अनुदान के रूप में देने का प्रावधान है। इसके तहत अधिक से अधिक कृषक लाभ ले सकते हैं। इस योजना से लाभान्वित कृषकों को पशुओं की उपलब्धता अनिवार्य है। मौके पर बीटीएम ज्ञानेश्वर कुमार, कृषि सलाहकार संजय कुमार, जयशंकर सिंह, दयानंद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार महतो, भोला सिंह, रामानंद सिंह सहित दर्जनाधिक किसान मौजूद थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …