बेनीपट्टी/मधुबनी : कांग्रेस के बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने शुक्रवार को बेनीपट्टी विधानसभा के दो जगहों पर करोड़ो की राशि से मरम्मत होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने धकजरी से नवकरही मध्य विद्यालय के पथ को एमआर योजना के तहत करीब 79 लाख की लागत से होने वाले एवं नागदह से कपसिया तक मरम्मत होने वाले योजनाओं का षिलान्यास किया। मौके पर विधायक श्रीमती झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिन जिन वादों के लिए जनता को आष्वसत किया था,हर वादा को समय पर पूर्ण किया जा रहा है। कुछ सड़क वर्षो से उपेक्षित है। जिसका कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं श्रीमती झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में हर गली-मुहल्लों को विकास की मुख्यधारा से जोडने का काम किया जा रहा है। एक भी गांव को बंचित नहीं रखा जायेगा। मौके पर अवधेष सिंह, गयाकांत झा, भोगेन्द्र दास, अषोक झा, अमरेन्द्र झा, रामविनय सिंह, शंभूषरण सिंह, सुजीत झा, प्रवेष चौधरी, बैधनाथ झा, मिहिर झा, शंभू झा, छोटे झा सहित कई लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …