Breaking News

उ०प्र० :: योगी की कैबिनेट में फेरबदल की तैयारीए कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

लखनऊ, ब्यूरोर-राज प्रताप सिंह.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार करीब 9 महीने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी में जुटी हैए जिसे लेकर मंत्रियों की नींद उड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि इस फेरबदल में कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह कुछ नए चेहरे शामिल किए सकते हैं।

दरअसल नीति आयोग के दिशानिर्देश पर योगी सरकार ने ब्यूरोक्रेसी को स्मार्ट और जवाबदेह बनाने के लिए एक.दूसरे से जुड़े विभागों के विलय की तैयारी शुरू कर दी है।विलय के साथ ही कई महकमों के मंत्रियों का जिम्मा भी बदलेगाए जिसकी वजह से भी फेरबदल की गुंजाइश है।इस फेरबदल में काम की कसौटी पर खरा न उतरने वाले मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

कहा जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर को ख़त्म हो जाएगा।इस बीच गुजरात चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे।ऐसे में पार्टी और सरकार का पूरा ध्यान 2019 के लोकसभा चुनाव पर होगा।लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को दायित्व सौंपे जाएंगे।इसमें सामाजिक और भौगोलिक संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि 9 महीने के कार्यकाल में सीएम ने कई मंत्रियों के कामकाजों को भी परख लिया है।इसमें कई मंत्री फिसड्डी साबित हुए हैंए जिनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।इसके अलावा कुछ मंत्रियों के दायित्वों में फेरबदल भी हो सकता है।कई मंत्रियों का प्रमोशन तो कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *