मधुबनी /संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित दोमंठा में भीषण आगजनी से 21 घर जलकर खाक हो गया। भीषण आगजनी में कई जानवर जल गये तो वहीं चार महिला बेहोश हो गयी।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आगजनी घटना में करीब 41 लाख के नुकसान की संभावना है। आगजनी घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शिर्शत कपिल अशोक ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कुमार इंद्र प्रकाश एवं कई पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगी।
जख्मी महिलाओं में इन्दु देवी, शिला देवी, सोनमती देवी एवं सीता देवी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक प्रशासन के ओर से किसी तरह की सहायता नही की गयी थी।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …