Breaking News

गंगा नदी में नाव हादसा 5 लोगों की मौत, कई लापता !

संजय कुमार मुनचुन। पटना।  बिहार के खगड़िया जिले मे परबत्ता थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव के पलट जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तथा कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सिरजापुर के शर्मा टोला एवं जानकी चक गांव से करीब 15-16 लोग नाव में सवार होकर गंगा नदी को पार कर दियारा के लिए निकले थे इसी बीच नदी में नाव डूब गई। हादसे के बाद 5 शवों को नदी से निकाला जा चुका है। मृतकों की पहचान इंदु देवी, टूशा देवी, रेणू देवी, अघोरी शर्मा एवं कैलास दास के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी और क्षमता से अधिक यात्री सवार हो गए थे। बीच नदी में जाकर नाव असंतुलित होकर पलट गई कुछ लोग तैर कर बाहर निकल गए बाकि के लोग डूब गए। इधर ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश शुरू की है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *