Breaking News

⁠⁠⁠उपेक्षाओं की दंश झेल रहा बेडम पुल !

टाटीझरिया (राजू यादव): पिछले वर्ष जुलाई में प्रखंड के नकस्ल प्रभावित क्षेत्र बेडम में नकस्लियों के द्वारा उडाये गऐ पुल पर अभी तक एक वर्ष बाद भी किसी भी प्रतिनिधि या पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ है। नकस्लियों ने इस पुल को धवस्त करने के साथ-साथ सडक निर्माण और पुल निर्माण में लगे जेसीबी, ट्रैक्टर, रोलर मशीन को भी फूंका था। बताते चलें कि ये बेडम पुल टाटीझरिया को विभिन्न गांव जैसे आंगो, जोलमी, चुरचु, पलमा, वुदलु, चोंचा, परतंगा, मंगरपट्टा, दिगवार, खुरण्डीह, बाली, बोदरा, सरिया, टूटकी, चतरोचट्टी, कोनार डैम आदि जैसे सैकडो गांवो से जोडता है और इन गांवो का मुख्यतः मुख्यालय टाटीझरिया है जहां ये लोग बाजार करने से लेकर कहीं जाने के लिऐ गाडी पकडने के लिऐ आते हैं। जाहिर है कि इस बेडम पुल की उपयोगिता बहुत ही ज्यादा है ऐसे में बरसात के दिनों में तो इस पुल से गुजरना काफी जानलेवा साबित होगा क्योंकि पुल धीरे-धीरे धंसता चला जा रहा है और ऐसे में सरकार का ध्यान इस ओर देना काफी जरूरी है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …