Breaking News

छापामारी कर पुलिस ने कई देशी शराब की भट्टीयों को नष्ट किया।

चतरा (इटखोरी): स्थानीय पुलिस ने एक अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के पीतिज गांव के जंगलों में संचालित अवैध देसी शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से बरामद करीब साठ लीटर अवैध देसी शराब को जंगल में ही बहा दिया। ग्रामीणों को बुलाकर पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि इसके बाद अगर अवैध शराब चुलाई गई तो प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि पीतिज के जंगलों में कई वर्षों से अवैध शराब की भट्टियां चल रही हैं। सूचना मिलने के बाद पीतिज के बेचन दांगी तथा भोला भुइयां द्वारा जंगल में संचालित अवैध शराब की भट्टियों पर छापेमारी की गई। जिस वक्त पुलिस पहुंची, उस वक्त दोनों शराब भट्टियों में शराब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को देखते ही भट्टी के संचालक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शराब बनाने वाली भट्टी तथा बर्तनों को वहीं पर नष्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों को बैठाकर शराब पीने से होने वाली हानि की विस्तृत जानकारी दी।

दरअसल, पीतिज व इसके आसपास के जंगलों में दर्जन भर से अधिक शराब की भट्टियां संचालित हैं। खासकर इटखोरी व राजपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर अवैध ढंग से देशी शराब बनाई जाती है और वहीं से बनी हुई शराब को इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, कान्हाचट्टी आदि प्रखंडों में बेचा जाता है। गांव के ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी करते रहे हैं, लेकिन शराब बनाने वाले माफिया को इसकी परवाह नहीं रही है। अब नए थाना प्रभारी ने लोगों की उम्मीदों को जगाया है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …