Breaking News
Home / मुख्य सचिव ने वीडियो काफ्रेंसिग कर दिया निर्देश !

मुख्य सचिव ने वीडियो काफ्रेंसिग कर दिया निर्देश !

चतरा (रांची ब्यूरो): मुख्य सचिव राज बाला वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. सिद्धनाथ को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। कहा कि सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को योजना का समूचित लाभ मुहैया कराएं। मुख्य सचिव सिविल सर्जन को वीडियो काफ्रेंसिग के जरिए निर्देश दे रही थीं।

महिला चिकित्सकों का अभाव :

सिविल सर्जन ने मुख्य सचिव को जिले में व्याप्त डॉक्टरों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जिले में महिला डॉक्टरों का घोर अभाव है। महिला चिकित्सकों के नहीं रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि कई स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द ही महिला चिकित्सकों की समस्या का समाधान किया जाएगा और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जाएगी।

अधिकारी थे शामिल :

वीडियो कांफ्रें¨सग में मुख्य सचिव के साथ अपर मुख्य सचिव के विद्या सागर, मिशन के निदेशक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इधर, सिविल सर्जन के साथ उपाधीक्षक डॉ. कृष्ण कुमार, सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसपी ¨सह एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …

पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा

हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …

वानर सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग :: बंदरों के सामूहिक निष्कासन पर रवि के पटवा ने जताई आपत्ति, कहा—एक बंदर की गलती की सजा पूरे वानर समाज को देना क्रूरता

बंदर/वानर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग, मानवीय एवं कानूनी तरीके से हो …