Breaking News

आजादी के बाद यहॉ पहली वार हुआ है इस प्रकार का कार्यक्रम।

गया(अजय कुमार)गुरुआ: प्रखंड के नदौरा पंचायत के उग्रवाद प्रभावित सीताचुआं गांव में आजादी के सात दशक बाद भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ था।लेकिन इस वर्ष सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र यादव के तत्परता से सरस्वती पूजा के अवसर पर दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन रालोसपा के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र नारायण यादव, शिक्षा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद, व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।दोगोला कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को रालोसपा नेता राघवेन्द्र नारायण यादव ने बताया कि सिर्फ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने से कोई भी व्यक्ति विद्या हासिल नहीं कर सकता हैं।इसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत है।मजदूरों की भरपूर मजदूरी तब होती है जबकि वे आठ से दस घंटे काम करते हैं।ठीक उसी प्रकार विद्यार्थी भी आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करेंगे तब ही किसी भी उंचाई को छू सकते हैं।दोगोला प्रोग्राम औरंगाबाद के कलाकार संतोष लाल यादव एवं रोहतास जिला के कलाकार मंगलम तिवारी के बीच रातभर जबरदस्त मुकाबला हुआ।इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष उमेश यादव, अवधेश यादव, पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव, उप प्रमुख नागेन्द्र पासवान, सरपंच रामनरेश पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *