Breaking News

बछवाड़ा के समसीपुर दियारे में दंगल प्रतियोगिता में कई जिले के पहलवानों ने दिखया पैतरा

कुश्ती को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देने की जरूरत – बीडीओ

बेगूसराय (आरिफ हुसैन) : बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र दादुपुर पंचायत के समसीपुर ठाकुरबाड़ी में मंगलवार को स्टूडेंट युवा शक्ति संगठन के दुवारा दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार व बछवाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी सोमनाथ प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिले के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। बीडीओ ने दंगल में उपस्थित प्रतिभागियों एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देने की जरूरत है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावानों की कमी नहीं है लेकिन उस प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कुश्ती प्रतियोगिता से आपसी सद्भाव तथा मेल मिलाप होता है एएसआई सोमनाथ प्रसाद ने कहा कि खेल सामाजिक एकता का संदेश देता है .इसके माध्यम से हम सामाजिक कुरीतियों मसलन ऊंच-नीच, जात-पात, अमीरी – गरीबी पर अतिक्रमण करते हुए सामाजिक विकास को गति देते है। कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत समस्तीपुर जिले के पटोरी के पहलवान राजा हिन्दुस्तानी और अमन राय के बीच दंगल का आयोजन शुरू किया गया आयोजक दुवारा निर्धारित सभी पहमानो को छः-छः मिनट का समय दिया गया था । कुश्ती मैच के दौरान अमन राय विजय घोषित किये गए। कुरशाहा के विभय सिंह ने रुपस्वाज के संजीत कुमार को हराया।बेगूसराय के मधरापुर निवासी धीरज कुमार ने समसी पुर के भोला कुमार को हराया।पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी बिहार केशरी विजेता दिनेश कुमार ने कई राउंड में सभी को पछारते हुए विशनपुर के शिवनाथ सरदार को हराया। दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मधरापुर के गुलशन कुमार,विक्रम कुमार,मणिकांत कुमार आदि पहलवान विजय प्राप्त किया।प्रतियोगिता में वैशाली,पटना,समस्तीपुर,बेगूसराय,पश्चिम चंपारण,आदि जिले के पहलवानों इस दंगल के दौरान एक से बढ कर एक नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी दाव- पेंच व कलाबाजियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया । वही नवोदित पहलवानों ने भी भाग्य आजमाया कर दर्शकों का मनोरंजन किया.। ग्रामीण स्तर पर अर्से बाद आयोजित कुश्ती दंगल को देखने को लेकर अहले सुबह से ही क्षेत्र के दूरदराज के लोंगों की भीड़ उमड़ने लगी थी.हजारों की संख्या में युवा वर्ग , महिलाएं, बच्चों व खेलप्रेमियों की तादाद लगातार पहलवानों के उत्साहवर्धन में जुटी हुई थी । दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोती राय,बिनोद राय,रंगीलाल खलीफा,राजदेव राय ने निभाया। आयोजक के दुवारा दंगल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता को शील्ड कप और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मौके पर विशनपुर के मुखिया श्रीराम राय,अमरनाथ उर्फ़ रंजीत राय,रंजीत कुमार यादव,अमरेश यादव, अनिल कुमार ,कुंदन कुमार,श्रवण कुमार यादव,प्रशांत कुमार समेत इलाके के हजारो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *