Breaking News

माल:सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

 माल:राम किशोर रावत।

लखनऊ,माल।इलाके के दो अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुचाया गया। जहाँ उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जब कि शेष घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
गत सुक्रवार देर शाम दुबग्गा से सवारियों से भरी माल जा रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक सामने से आ रहे ईटो से लदे अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी । आमने सामने हुई भिड़ंत में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस और राहगीरों की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल हुए राजेश(26) निवासी दुंदपुर थाना अतरौली व अनूप कुमार(22) निवासी सालेहनगर माल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वही महिमाखेड़ा गाँव के पास गहदों से दवा लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे अतरौली हरदोई के किरला गाँव निवासी रामविलास (65) को बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह छिटक कर सड़क पर दूर जा गिरा। सिर और चेहरे पर गम्भीर चोट होने से उसे भी ट्रामा सेंटर रिफर किया गया। जब कि अन्य चार घायलों का इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसमें तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी जब कि गोनी अतरौली निवासी मुन्नीलाल का इलाज खबर लिखे जाने तक इलाज चल रहा है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *