लखनऊ :उमेश सैनी।
लखनऊ।वन विभाग ने तेंदुए को मारने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। फिलहाल वन विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहा जा रहा है कि 15 दिन में जांच पूरी कर तेंदुए की मौत के जिम्मेदार को जेल भेजा जाएगा।
एसडीओ मोहनलालगंज करेंगे जांच : वन विभाग के एसडीओ मोहनलालगंज अयोध्या प्रसाद इस पूरे मामले की मामले की जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच इंडियन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।
नहीं मिली पुलिस से मदद : मुख्य वन संरक्षक प्रवीण राव का कहना है कि लखनऊ पुलिस से इस मामले में पर्याप्त मदद नहीं मिली। यदि पर्याप्त पुलिस बल होता तो तेंदुए को सकुशल पकड़ा जा सकता था।
ध्यान रहे कि एसएसपी लखनऊ ने आशियाना इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह को तेंदुए को मारने पर डीजीपी द्वारा 50 हज़ार रुपये के इनाम का ऐलान किया था। शनिवार को आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में सुबह तीन गोलियां लगने के बाद तेंदुए की मौत हो गई थी। लखनऊ ज़ू में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !