तहसील मुख्यालय पर नही रहते है आबकारी निरीक्षक, जिला मुख्यालय पर रहने से क्षेत्र के सरकारी ठेकों पर की जा रही मनमानी
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
माल, लखनऊ।आबकारी विभाग की मिलीभगत से तहसील मलिहाबाद क्षेत्र के सैदापुर में संचालित सरकारी शराब के ठेकेदार लोगो को प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य लेकर शराब बिक्री कर रहे है,जहां आबकारी निरीक्षक को तहसील में मुख्यालय बनाकर रुकने के आदेश दिये गये है, तो वहीं अधिकारी तहसील स्तर पर न रुककर जिले स्तर पर ही रुकना ज्यादा पसन्द करते है,जिससे क्षेत्र के शराब कारोबारियों का धंधा खूब फल फल रहा है।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने तहसील स्तर पर क्षेत्र के संचालित सरकारी शराब की दुकानों के निरीक्षण व देखरेख हेतु आबकारी विभाग के एक अधिकारी को तहसील स्तर पर रुकने के सख्त निर्देष दे रखे है,लेकिन अधिकारी सरकार के आदेशों को धता बताते हुए जिला मुख्यालय पर ही रुकते है,जिससे क्षेत्रीय शराब के ठेकेदारों द्वारा शराब को प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य पर तो वहीं मिलावटी शराब बिक्री कर रहे है,जिसे पीकर शराब के आदी लोग बीमारी का शिकार होते जा रहे है,कुछ व्यक्तियों व शराब ठेकेदारों से अधिक मूल्य लेने को लेकर कहासुनी भी हुई तो शराब के ठेकेदारों ने उन्हे देख लेने की धमकी दी। कई लोगो ने प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री को लेकर आबकारी अधिकारियों से शिकायत भी कि,किन्तु कोई कार्यवाही न होने से ठेकेदारों के हौसले बुलन्द है और वह अधिक मुनाफे के चक्कर में जहां मिलावटी शराब बेच रहे है तो वहीं प्रिन्ट रेट से भी अधिक मूल्य पर शराब बेच रहे है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !