दबंग ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी कहा मैं बनवाता हूं शराब
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
बीकेटी।बख्शी का तालाब व इटौंजा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से धधक रही अवैध शराब की भट्टियां बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। गांवों में हजारों लीटर प्रतिदिन अवैध कच्ची शराब का व्यवसाय फल फूल रहा है। लेकिन इस कारोबार पर अंकुश न तो पुलिस लगा पा रही है और न ही आबकारी विभाग।इसकी जानकारी आबकारी विभाग व संबंधित थानों की पुलिस को होने के बावजूद भी दोनों विभाग मौन है।जो गांवों में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
नशीली शराब के लिए कारोबारी इसमें घातक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं।
शराब का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम अखबार में न छापने की शर्त पर बताया कि शराब को अधिक नशीली बनाने के लिए कारोबारी इसमें घातक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं।जिसमें आक्सोटोसिन इंजेक्शन, माइन्डेक्स की टेबलेट, ईस्ट सहित कई प्रकार के प्राण घातक केमिकल्स आदि हैं।
अभी ताजा मामला डीएनएन टीम ने ग्राम पंचायत अकड़ा गुलालपुर के मजरा अकड़ा में एक शराब तस्कर के घर में जाकर देखा जिसको देखने से लग रहा था कई वर्षों धंधक रही हैं भट्टियां कमरे के अंदर तीन चार कमरे ऐसे बने हुए थे कि मानो जैसे सुरंग बाहर से देखने में कुछ भी नजर नहीं आता कमरों के अंदर एक तरफ से रखे हुए थे शराब भरे पीपे शराब बनाने वाला तस्कर लालता प्रसाद पुत्र केशव ने बताया मैं कई वर्षों से इस कार्य में हूं और हमारा सब हफ्ता बना हुआ है
लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री इटौंजा थाना पर आकर अपने को बार एसोसिएशन का महामंत्री बताकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी और कहां मैं शराब बनवाता हूं जो करना हो कर लेना।धमकी देने वाले महाशय ने अपना परिचय गोविंद नारायण शुक्ला बार एसोसिएशन का महामंत्री बताया।बढ़ते शराब कारोबारी यों के खिलाफ भारती किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राम प्रकाश सिंह ने सीधा हमला बोला उन्होंने बताया कि हमारे सामने एक पत्रकार को खबर छापने पर धर्म खाने वाले नेताओं हुआ वकीलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए पढ़ते शराब माफियाओं के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजा जय
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !