Breaking News

79 लाख की अवैध निकासी से सख्ते मे आई पुलिस !

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फर्जी निकासी मामला
फर्जी निकासी कर रुपये का श्रोत खंगालने में जुटी पुलिस
एसडीपीओ ने एसबीआई पहुंच की मामले की जांच
नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश
मुख्य आरोपी रामबाबू यादव नेपाल में ले रखा है शरण

बेनीपट्टी/मधुबनी/(आकिल हुसैन)संवाददाता।
बेनीपट्टी पंचायत के मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना की फर्जी निकासी के मामले की जांच गुरुवार को एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने की। एसडीपीओ ने बैंक में पहुंच कर मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के खातों एवं चेक के नमूनों की जांच कर नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ बैंक में करीब एक घंटे से अधिक पूरे मामले की जांच की। इस दौरान फर्जी निकासी के मामले के सूत्रधार रामबाबू यादव के बैंक खातों की अद्यतन जानकारी ली। उधर सूत्रों की माने तो पुलिस सात निष्चय योजना की राशि को आरोपितों ने किस श्रोत के माध्यम से खर्च की है, उसकी जानकारी लेने में जुटी हुई है। जबकि सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो उक्त राशि से आरोपी ने व्यवसाय में लगाया है। जिसकी तह खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

गौरतलब है कि बेनीपट्टी के वार्डों में विकास कार्यों के लिए बिहार सरकार ने राशि प्रदान की थी। उक्त राशि में से करीब 79 लाख रुपये की निकासी अवैध तरीके से कर ली गयी। उक्त मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। जांच के दौरान उक्त राशि पंचायत सचिव व मुखिया के संयुक्त हस्ताक्षर पर अग्रोपट्टी गांव के रामबाबू यादव ने निकासी एवं खाता पर ट्रांसफर किया है। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम के निर्देश पर बीपीआरओ गौतम आनंद ने बेनीपट्टी थाना में गत 12 फरवरी को मुखिया विमल देवी,मुखिया पति गनौर सदाय, पंचायत सचिव शिवनारायण यादव, रामबाबू यादव एवं बैंककर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। उधर सूत्रों की माने तो पुलिस के कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी रामबाबू यादव नेपाल में शरण ले लिया है। जिसके कारण अब तक पुलिस रामबाबू यादव तक नहीं पहुंच पायी है।
क्या कहते है एसडीपीओ
एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस निकासी मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। आरोपितों पर लगाए गये आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस निरीक्षक (सर्किल) प्रवीण कुमार मिश्रा समेत बैंक प्रबंधक अशोक कुमार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *