मधुबनी/(आकिल हुसैन)संवाददाता।
जनसमस्याओं को लेकर भारतीय मित्र पार्टी ने गुरुवार को रहिका प्रखंड कार्यालय परिसर में सात सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। भारतीय मित्र पार्टी के रहिका प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान ने धरना की अध्यक्षता की। धरनार्थियों ने रहिका प्रखंड कार्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त धांधली को सर्वदलिय कमेटी के द्वारा जांच कराए जाने की आवष्यकता पर बल देते हुए प्रशासन से इस योजना में होने वाली बंदरवांट को रोकने की मांग की।

वहीं स्वीकृत वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों को अब तक पेंशन की राशि नहीं मिलने,ग्राम पंचायत मलंगिया के ग्राम कचहरी के फैसले को दबंगो के द्वारा नहीं माने जाने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्राप्त पत्र पर कार्रवाई करने,भच्छी पंचायत के महादलितों को दबंगो के द्वारा रास्ता बंद करने पर अग्रेतर कार्रवाई करने,पूरे मुहल्लें की जमीन का सीमाकंन कराने,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका,स्कूल रसोईया को कम से कम अठारह हजार रुपये वेतन देने,ईजरा पंचायत के मो. रिजवान के साथ धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं सड़क किनारे अवस्थित सभी तालाबों की घेराबंदी कराने की मांग की। धरना को भामिपा के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास पासवान,पुर्व प्रदेश अध्यक्ष इनामुल रहमान अंसारी,जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह,मो. रिजवान, अरुण कुमार भंडारी, रामलखन महतो, मौजे सदाय, प्रमोद सदाय समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !