मधुबनी/ (आकिल हुसैन)संवाददाता।
गांधी सेना के द्वारा मधुबनी शहर में अमन तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसकी कयादत गांधी सेना के संयोजक मो अमानुल्लाह खान कर रहे थे। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए स्टेशन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि अमन तिरंगा यात्रा का असल मकसद नौजवानों में तिरंगा के प्रति जागरुकता लाना है। तिरंगा यात्रा से युवाओं में तिरंगा के प्रति मोहब्बत बढ़ेगी एवं जो लोग तिरंगा का अपमान करते है उसे देश के युवा जवाब देंगे।

उन्होने कहा कि आज देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्य तिथि है। मौलाना आजाद राष्टपिता महात्मा गांधी के बहुत बड़े सहयोगी थे। उन्होने कहा कि मौलाना आजाद के विचारों को आज की युवा पिढ़ी तथा देश प्रेम का भाव,खासकर अकलियत के नौजवानों में जगाने वो तिरंगा का सम्मान करने के लिए अमन तिरंगा यात्रा निकाला गया है। इस अवसर पर आयोजित सभा को गांधी सेना के संरक्षक जय कुमार झा,सतीश चन्द्र मिश्रा,ज्योति रमण झा,प्रो शीतलाम्बर झा,झुन्ना खान,मो प्रवेज हसन दानिश,मनोज झा,किष्णकांत झा गुडडु,विजय कुमार झा भोला,गुलाम मोहम्मद,मो चॉद आदि ने भी सम्बोधित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !