बेनीपट्टी/मधुबनी/(आकिल हुसैन)संवाददाता।
नीतीश सरकार में धरातल पर विकास कार्य नहीं कर विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। इस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। गरीबों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हर वर्ग के लोग इस सरकार से त्रस्त आ चुके है। ये बातें महादलित नेता रामवरण राम ने प्रेस वार्ता कर कही। श्री राम ने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के प्रति जागरुक करना अच्छी बात है,लेकिन धरातल पर कार्य करना भी सरकार का एजेंडा होना चाहिए।

लेकिन इस सरकार में सिर्फ कागजों पर विकास कार्य कराया जा रहा है। खास कर मिथिला क्षेत्र के साथ सरकार जमकर भेदभाव कर रही है। दलित-महादलित परेशान हो रहे है। मिथिला के क्षेत्र में रोजगार के साधन मुहैया कराने के दावे करने वाली सरकार में एक भी मिल चालू नहीं हो पाया। वहीं रामवरण ने कहा कि एक साजिश के तहत लालू यादव को जेल भेजा गया है। जिसमें भाजपा व जदयू की अंदरुनी सांठ-गांठ है। जिसे जनता भली भांति समझ गयी है। आगामी चुनाव में इसका जनता बदला लेगी। वहीं महंगाई चरम पर पहुंच गयी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !